फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sold the account to cyber thugs for Rs 1 lakh to get money for fraud, arrested

Gurugram News: जालसाजी का पैसा मंगाने के लिए साइबर ठगों को एक लाख में बेचा था खाता, गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
Sold the account to cyber thugs for Rs 1 lakh to get money for fraud, arrested
खाते में आए थे 45 लाख रुपये, तीन केस मुंबई में हैं दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीबीआई का अधिकारी बनकर शख्स को डिजिटल अरेस्ट करने और ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के जिला नादिया के मदर पाढा निवासी आरोपी बापी दास के खाते में ठगी के 45 लाख रुपये आए थे। उसके खिलाफ तीन मामले मुंबई में दर्ज हैं। ठगी के मामले में अब तक 64 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पीड़ित ने साइबर अपराध पश्चिम थाने में शिकायत की थी कि उनके पास युवक ने फोनकर कहा था कि उनके नाम और नंबर पर कई शिकायतें दर्ज हैं। उनके खिलाफ मुंबई के अंधेरी थाने में केस दर्ज है। उसके बाद ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ित के पास वीडियो कॉल की थी।
विज्ञापन

पीड़ित से बताया कि उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी आया है। ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर बात करते हुए कहा कि उनके (पीड़ित) बैंक खाते की जांच करनी हाेगी। खाते में मनी लॉन्ड्रिंग के रुपये आए हैं। इसके बाद पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में साइबर अपराध पश्चिम थाने की पुलिस ने 31 जनवरी को केस दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को आरोपी बापी दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अपना बैंक खाता एक लाख रुपये में बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed