{"_id":"669ec8d4ba8564087807a2f4","slug":"sohna-finance-committee-approved-many-development-works-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35446-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना वित्त समिति ने कई विकास कार्यों को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना वित्त समिति ने कई विकास कार्यों को दी मंजूरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद की वित्त समिति ने कई विकास कार्यों को मंजूरी दी है। जिनकी संख्या 130 बताई जाती है। जिन पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अलावा कार्य न करने के आरोप में 3 एजेंसियों के ठेकों को भी निरस्त किया गया।
सोमवार को नगरपरिषद सभागार में वित्त कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता परिषद चेयरपर्सन अंजू देवी ने की। बैठक में परिषद के 21 वार्डों में विकास कार्य कराने की मंजूरी दी गई। 130 कार्यों में रोड, नालियां, स्ट्रीट लाइट, चौपाल आदि शामिल हैं। वहीं बैठक में करीब 9 माह पूर्व वार्डों में बैंच लगाने का ठेका डडवाल कंस्ट्रक्शन एजेंसी को दिया था। जिसने अभी तक भी कार्य शुरू नहीं किया है। जिसके चलते ठेके को रद्द कर दिया है। इसी प्रकार वार्ड एक में दमदमा मोड़ के समीप निर्माण में देरी के कारण ठेकेदार कमरुद्दीन का ठेका भी रद्द कर दिया है। कमेटी ने स्लैब डालने वाली एजेंसी जेबीएम का ठेका भी रद्द कर दिया है। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी सुमनलता, कार्यकारी अभियंता प्रवीण कुमार, जेई दिगम्बर सिंह, सदस्य सुनीता गर्ग, सफाई निरीक्षक सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
वर्जन
नगरपरिषद के कार्यकारी अभियंता प्रवीण कुमार बताते हैं कि सभी विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। जिनका वर्क ऑर्डर लगाकर 10 दिनों के अंदर ठेके छोड़ दिए जाएंगे। इसके अलावा एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की मंजूरी के लिए डीएमसी को भेजे जाएंगे।