फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ... so that there is no waterlogging on the highway, drains are being cleaned

Gurugram News: ...ताकि हाईवे पर न हो जलभराव, नालों की कराई जा रही सफाई

Tue, 17 Jun 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
... so that there is no waterlogging on the highway, drains are being cleaned
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के नालों की सफाई कराई जा रही है। एनएचएआई की योजना है कि मानसून से पहले नालों की सफाई का कार्य पूरा हो जाए। प्रशासन का प्रयास है कि मानसून में नरसिंहपुर के पास हाईवे पर जलभराव की समस्या न आए।
विज्ञापन

शहर में जलभराव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अजय कुमार नजर बनाए हुए हैं। वह लगातार नालों और इससे संबंधित कार्याें की रिपोर्ट ले रहे हैं। हाल में हीरो होंडा चौक के समीप स्थित बादशाहपुर ड्रेन तथा नरसिंहपुर क्षेत्र में चल रहे ओपन ड्रेन के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की थी। हीरो होंडा चौक के समीप बादशाहपुर ड्रेन की सफाई कार्य का निरीक्षण किया था। एनएचएआई ड्रेन की गाद, अवरोध हटाने तथा जल प्रवाह सुचारु करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और यह कार्य अब अंतिम चरण में है। नरसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन ओपन ड्रेन हाईवे से सटी मुख्य जलनिकासी प्रणाली से जोड़ी जा रही है।
विज्ञापन

नरसिंहपुर में एनएचएआई द्वारा बनाए गए तीन कलवर्ट स्थित हैं, जिनके माध्यम से वर्षा जल की तेज निकासी सुनिश्चित की जा सकेगी। ड्रेन के हाईवे कनेक्टिविटी से जुड़ने के उपरांत क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी। डीसी के प्रयासों से 26 मई को इस स्थान पर हाइवे के साथ लगती ड्रेन को बादशाहपुर ड्रेन के साथ जोड़ने के लिए ओपन ड्रेन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। डीसी ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल बारिश से निपटना नहीं, बल्कि नागरिकों को राहत देना है। जलभराव जैसी समस्याएं नागरिक सुविधाओं और शहर की छवि पर असर डालती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed