फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   smuglar arrested

Gurugram News: नशा रोकने के लिए बनी गांव की कमेटी ने नशा तस्कर को किया पुलिस के हवाले

Sun, 24 Aug 2025 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
smuglar arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। गांव शाहपुर नंगली में नशा रोकने के लिए बनी गांव की कमेटी ने नशा बेच रहे एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कमेटी के इस प्रयास को लगातार लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कमेटी के सदस्य मौलवी समून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में नशे के खिलाफ एक कमेटी बनी हुई है। जो लगातार गांव में नशे के खिलाफ लोगों व विशेषकर युवाओं को जागरूक कर रही है। शनिवार को उनके गांव में नूंह के वार्ड-2 का रहने वाला इस्लाम पुत्र अशरफ चिट्टा-हेरोइन बेच रहा था। जिसकी सूचना कमेटी को मिली तो कमेटी के सदस्यों ने गांव के सरकारी स्कूल के पास से उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। नूंह शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed