फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Slaughterhouses are spoiling the climate of the area, fear of spread of diseases

Gurugram News: क्षेत्र की आबोहवा खराब कर रहे बूचड़खाने, बीमारियां फैलने का अंदेशा

Sat, 16 Nov 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Slaughterhouses are spoiling the climate of the area, fear of spread of diseases
गांव नाईनंगला में ट्यूबवेलों से निकला जा रहा गंदा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन

नगीना। खंड के गांव नाई नंगला, मांडीखेड़ा, करहेड़ी, नांगल साबत, कंकर खेड़ी और नांगल मुबारिकपुर में बने बूचड़खाने नगीना क्षेत्र की आबोहवा खराब कर रहे हैं। गांव मांडीखेड़ा के आसपास बूचड़खाने से निकल रहे गंदे पानी की बदबू लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यहां के गांवों में अब तक 10 बूचड़खाने बन चुके हैं। लोगों के विरोध के बावजूद प्रशासन ने कोई सख्ती नहीं दिखाई है। आसपास के 14 गांव इससे प्रभावित हैं। इस गंदगी से मच्छरों के पनपने का खतरा है। जिससे बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। गांव रानीका के सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन नाई नगला की सरपंच आरिशा ने बताया कि मांडीखेड़ा के बूचड़खाने की दुर्गंध से लोगों के लिए भोजन करना भी दूभर हो रहा है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नगीना सुरजीत सिंह ने बताया कि फिरोजपुर झिरका की एसडीएम के निरीक्षण में बूचड़खानों के मानक ठीक पाए गए थे। जहां कुछ कमियां थी उन्हें दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed