फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six-kilometre-long traffic jam on the Delhi-Jaipur Highway; traffic also stalled on the Gurugram-Sohna Highway.

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर छह किमी लंबा जाम, गुुरुग्राम-सोहना हाईवे पर भी थमे पहिये

Tue, 25 Aug 2026 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Six-kilometre-long traffic jam on the Delhi-Jaipur Highway; traffic also stalled on the Gurugram-Sohna Highway.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जलभराव के कारण सड़कों पर जगह-जगह वाहन फंस गए और कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर दिल्ली से मानेसर की ओर जाने वाली लेन पर छह किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। राजीव चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ने से गुुरुग्राम-सोहना हाईवे पर भी जाम लग गया। राजीव चौक पूरी तरह से जाम हो गया था। जयपुर से दिल्ली जाते समय सरहौल टोल पर भी जाम के हालात रहे।
दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे के साथ ही गोल्फ कोर्स रोड, साइबर हब, सिग्नेचर टावर, शंकर चौक, सेक्टर-57, सेक्टर-32, सेक्टर-38, सेक्टर-31, सिग्नेचर टावर चौक, न्यू कॉलोनी क्षेत्र, सेक्टर-4, सेक्टर-5, पालम विहार सहित शहर के अन्य क्षेत्राें में वाहन जाम में फंसे रहे। सुभाष चौक, वाटिका चौक, सोहना रोड, बादशाहपुर, नेताजी सुभाष चंद्र रोड पर भी वाहन चालकों को परेशानी हुई। सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक की ओर जाने वाली सड़क पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन


बीच में ही बंद हुए वाहन
सड़कों पर दो से तीन फीट पानी भरने के कारण दोपहिया वाहनों के साथ ही कार, ऑटो, बस सहित अन्य वाहन भी बंद पड़ गए। स्कूटी व बाइक को उनके चालक खींच-खींचकर बाहर निकालते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से यातायात की स्थिति का किया निरीक्षण
यातायात पुलिस द्वारा दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48), सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड, इफको चौक, शंकर चौक सहित अन्य प्रमुख मार्गों, चौराहों व जलभराव संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात पुलिस के कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों व फील्ड स्टाफ के माध्यम से शहर की यातायात स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। वहीं, ड्रोन के माध्यम से जलभराव व यातायात की स्थिति का निरीक्षण किया गया। एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव का कहना है कि बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव होने के कारण वाहन फंस गए थे। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। जलभराव के कारण फंसे वाहनों को निकलवाने की व्यवस्था भी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed