फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sitting in cyber city, spying for China for two years

साइबर सिटी में बैठकर दो साल से चीन के लिए कर रहा था जासूसी

Fri, 11 Jun 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sitting in cyber city, spying for China for two years
गुरुग्राम। साइबर सिटी में बैठकर चीन के लिए जासूसी करने वाले जुनवाई हान को भारतीय सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर दबोचने की खबर के बाद से उसके संपर्क में रहने वालों में हड़कंप है। खुफिया विभाग की ओर से मिले इनपुट के बाद कमिश्नरी की पुलिस उसके संपर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाल रही है। अब तक की छानबीन में डीएलएफ फेज तीन थाना पुलिस ने उसके होटल व ठहरने वालों के साथ एग्रीमेंट में साथ देने वालों की सूची पर काम कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि डीएलएफ फेज-तीन में प्लाट नंबर टी-14/9 में स्टार स्प्रिंग नाम से 80 कमरों का होटल चलाता था। इससे पहले डीएलएफ फेज-तीन में ही पीजी भी चलाने की जानकरी मिली है। पुलिस के अनुसार जुनवाई हान की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जनवरी में उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) टीम ने होटल में छापा मारा था। इससे पहले ही वह दिसंबर में चीन भाग गया था। इस वजह से पकड़ में नहीं आया। उसकी कंपनी में नंबर दो के पद पर रहने वाले डेविड एवं डायरेक्टर प्रशांत कुमार पोट्टेंल्ली सहित अन्य कर्मचारियों को एटीएस दबोच कर ले गई थी। होटल को उसने 10 साल की लीज पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल चीनी नागरिक जुनवेई ने जनवरी 2019 में गांव नाथुपुर निवासी जेवीएल प्रॉपर्टीज एंड ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर पारूल लोहिया से मुलाकात की थी। सौदा तय होने पर जेवीएल प्रॉपर्टीज एंड ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड एवं टांग विश्वा टेक्नोलाजी के बीच एग्रीमेंट हुआ।
कोरोना संक्रमण से पहले होटल के कमरे बुक रहते थे। उसके बाद से लोगों ने किराया देना बंद कर दिया। दिसंबर 2020 में यह कह कर गया था कि वापस आएगा तो बकाया पैसा देगा।
सूत्रों के अनुसार एटीएस को यह भी जानकारी मिली कि वह घुसपैठ के रास्ते चीनी नागरिकों को भारत भेजता था। टीम ने जेवीएल प्रापर्टीज एंड ट्रेवल्स के डायरेक्टर पारूल लोहिया से भी पूछताछ की थी। उसने एटीएस को बताया था कि लीज एग्रीमेंट कराने के बाद किराया लेने आती थी। दो माह से होटल खाली चल रहा था और उसका किराया भी नहीं आ रहा था। जिसके कारण कंपनी ने अप्रैल में कब्जा ले लिया है।

चीनी नागरिक की बीएसएफ द्वारा गिरफ्तारी की सूचना के बाद उसके संपर्क में रहने वालों की तलाश की जा रही है। उससे संबधित जो भी सूचना है वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाई गई है।
- विनीत कुमार, थाना प्रभारी, डीएलएफ फेज-तीन, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed