फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Showing the fear of police raid, the vicious escaped with cash-jewelry

पुलिस के छापे का डर दिखा शातिर नकदी-जेवर लेकर फरार

Sun, 12 Dec 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Showing the fear of police raid, the vicious escaped with cash-jewelry
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक शातिर बच्चों को घर में अकेला देखकर सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। शातिर ने पुलिस की छापेमारी का डर दिखाकर अलमारी से जेवर-नकदी चोरी कर लिए। उसने खुद को बच्चों के पिता का सहकर्मी बताया था। पीड़ित घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। पीड़ित ने सेक्टर 14 थाने में शिकायत दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पंकज कुमार गली नंबर-6 राजीव नगर गुरुग्राम में रहते हैं। वह निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 दिसंबर को सुबह अलमारी से रुपये निकाल रहे थे। उन्होंने देखा कि अलमारी में रखे चार हजार रुपये और सोने के जेवर गायब थे। उन्होंने परिवार से इसके बारे में पूछताछ की तो पता चला कि 8 दिसंबर को एक युवक दोपहर करीब 12 बजे कार से पहुंचा था। इस दौरान घर पर उनकी बेटी और पत्नी की बहन थी। उसने बच्चों से कहा कि वह पंकज का सहकर्मी है। पंकज एक मामले में फंसा हुआ है, इसलिए पुलिस घर में जांच करने आएगी। साली ने पंकज से बात कराने को कहा तो उसने कहा कि पुलिस खुद बात कर लेगी। इसके बाद वह सारे जेवर और नकदी लेकर चला गया। करीब एक लाख 24 हजार रुपये की चोरी हुई है। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed