फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sexual harassment case: Four female wrestlers submitted evidence against Brij Bhushan to the police

Gurugram News: पुलिस आरोपपत्र को अंतिम रूप देने में जुटी, 15 को कर सकती है दाखिल

Tue, 13 Jun 2023 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment case: Four female wrestlers submitted evidence against Brij Bhushan to the police
पुलिस आरोपपत्र को अंतिम रूप देने में जुटी, 15 को कर सकती है दाखिल
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छह में से चार महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस को ऑडियो और विजुअल सबूत सौंप दिए हैं। दिल्ली पुलिस इन सबूतों की जांच करने में जुट गई है।
पुलिस अधिकारी ने तो चुप्पी साध रखी है, लेकिन एक वरिष्ठ सूत्र ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल करने जा रही है। 15 जून के आसपास आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा। मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी दिन-रात एक कर आरोपपत्र को अंतिम रूप दे रही है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कि नाबालिग समेत दो महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस को ऐसे पर्याप्त सबूत नहीं दिए, जो बृजभूषण के खिलाफ उनके आरोपों को साबित कर सकें। दिल्ली पुलिस ने इस बयान की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के सामने 2 महिला पहलवान, एक इंटरनेशनल रेफरी और स्टेट लेवल कोच ने पहलवानों के समर्थन में गवाही दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 जून को बालिग पहलवानों से जुड़े मामले में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। वहीं, नाबालिग पहलवान के केस में पुलिस क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। नाबालिग पहलवान यौन शोषण के आरोप वापस ले चुकी है। पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि 15 जून को चार्जशीट आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आंदोलन को लेकर बड़ा एलान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------


वॉकर के सहारे पुलिस हिरासत से कैदी फरार

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल से मंगलवार सुबह हत्या का एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। कूल्हे की हड्डी गल जाने के कारण तिगांव गांव निवासी नवीस उर्फ नाहर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी की सुरक्षा में पांच पुलिसकर्मी लगाए गए थे। इनमें एक एएसआई और चार सिपाही थे।



जोहड़ में ढांग के नीचे दबकर तीन महिलाओं की मौत
पटौदी। गांव दरापुर में खोदाई कर रहीं छह महिलाओं के ऊपर मिट्टी की ढांग भरभराकर गिर गई। इससे तीन महिलाओं बिल्लो (50), कालो (40) व प्रियंका (25) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने ढांग से बाहर निकाला। एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि मनरेगा के तहत जोहड़ से मिट्टी खोदाई का काम चल रहा था। कुछ महिलाएं खोदाई कर रही थीं तो अचानक मिट्टी की ढांग गिर गई वे उसके नीचे दब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed