फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seventh accused arrested for transferring Rs 80 lakh by blackmailing a minor student

Gurugram News: नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर 80 लाख रुपये ट्रांसफर का सातवां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Seventh accused arrested for transferring Rs 80 lakh by blackmailing a minor student

विज्ञापन

- फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दादी के बैंक खाते से ट्रांसफर कराए थे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। थाना सेक्टर-10 की पुलिस टीम ने 10वीं की छात्रा को ब्लैकमेल करके 80 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में सोमवार को सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में अब तक सातों आरोपियों से लगभग 40 लाख रुपये रिकवर कर चुकी है।
थाना सेक्टर-10 और क्राइम ब्रांच की टीमों ने कार्रवाई करते हुए मामले एक आरोपी को सोमवार को पटौदी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरदीन निवासी गांव जांक जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का भय दिखाकर पीड़ित छात्रा से रुपये ट्रांसफर करवाए थे।
विज्ञापन

----
क्या है मामला:
21 दिसंबर 2024 को पुलिस थाना सेक्टर-10 में एक महिला ने एक लिखित शिकायत में बताया कि उसके बैंक खाते में उसकी जमीन के अधिग्रहण करने पर रुपये आए थे। शिकायतकर्ता महिला के बैंक खाता की ऑनलाइन बैंकिंग को उसकी 15 वर्षीय पोती चलाती है। महिला ने शिकायत दी थी कि कई युवकों ने उसकी पोती का अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व ब्लेकमैल करके 80 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह युवकों व एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज करके दिसंबर माह में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed