फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven ACP rank posts and 26 Inspector rank posts are vacant in Gurugram Commissionerate.

Gurugram News: गुरुग्राम कमिश्नरेट में एसीपी रैंक की सात सीट और इंस्पेक्टर रैंक की 26 की पोस्ट खाली

Wed, 31 Dec 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Seven ACP rank posts and 26 Inspector rank posts are vacant in Gurugram Commissionerate.
कांस्टेबल रैंक की सबसे अधिक 1,087 पोस्ट खाली, स्टाफ की कमी से कई थानों में काम प्रभावित
विज्ञापन

प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी, इंस्पेक्टर से लेकर हैड कांस्टेबल तक स्टाफ की काफी कमी है। जिले में संयुक्त पुलिस आयुक्त रैंक, पुलिस आयुक्त रैंक और संयुक्त पुलिस आयुक्त रैंक की भी पोस्ट खाली हैं। वहीं, इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही रैंक की पोस्ट खाली होने के कारण थानों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी होने के कारण पुलिसकर्मियों को अवकाश लेने में परेशानी होती है।
गुरुग्राम में पुलिस अधिकारियों की खाली पोस्ट
गुरुग्राम पुलिस के वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जिले में पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की 8,295 पोस्ट हैं, जबकि यहां पर 6,059 का स्टाफ उपलब्ध है। जिले के पुलिस विभाग में 2,236 स्टाफ की पोस्ट खाली पड़ी हैं। जिले में संयुक्त पुलिस आयुक्त की दो पोस्ट हैं, इनमें एक पोस्ट खाली है। पुलिस उपायुक्त की आठ पोस्ट हैं, इनमें एक पोस्ट खाली है। वहीं, संयुक्त पुलिस आयुक्त की 27 पोस्ट हैं, इनमें सात पोस्ट खाली हैं।
विज्ञापन

जिले में पुलिस कर्मचारियों की खाली पोस्ट
गुुरुग्राम में इंस्पेक्टर रैंक की 117 पोस्ट हैं, इनमें 26 पोस्ट खाली हैं। सब इंस्पेक्टर रैंक की 378 पोस्ट हैं, इनमें 59 पोस्ट खाली हैं। सहायक सब इंस्पेक्टर रैंक की 780 पोस्ट हैं, इनमें 234 पोस्ट खाली हैं। हैड कांस्टेबल रैंक की 1,538 पोस्ट हैं, इनमें 821 पोस्ट खाली हैं। कांस्टेबल रैंक (ई/एसआई, ई/एएसआई, ईएचसी, सीटीएल/सीटी) की 5,444 पोस्ट हैं, इनमें 1,087 पोस्ट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड के सहयोग से चलाया जा रहा काम
जिले के पुलिस विभाग में होम गार्ड के 1005 जवान शामिल किए गए हैं। पुलिसकर्मियों की कमी होने पर होम गार्ड के जवानों से काम करने में सहयोग लिया जा रहा है। होम गार्ड के जवान चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में यातायात पुलिसकर्मियों का सहयोग करते हैं। वहीं, होम गार्ड के जवानों से थाना संबंधी कार्यों में मदद ली जा रही है। इसके साथ ही वीआईपी ड्यूटी में भी होम गार्ड के जवानों की तैनाती की जाती है।

-----------------
प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस विभाग में स्टाफ के लिए भर्ती की जाती है। सरकार द्वारा भविष्य में पुलिस विभाग में भर्ती निकाली जाएंगी, तभी खाली पोस्ट पर अधिकारियों व पुलिसकर्मियों नियुक्तियां होंगी। जिले के पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी के बावजूद थानों या कार्यालयों में काम प्रभावित नहीं हो रहा। व्यवस्था बनाकर काम किया जा रहा है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed