फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Separate zones will be made for autos, cars and buses at metro stations

Gurugram News: मेट्रो स्टेशनों पर ऑटो, कारों व बसों के लिए बनेंगे अलग-अलग जोन

Thu, 26 Jun 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Separate zones will be made for autos, cars and buses at metro stations
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर है। इसके लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर ऑटो/ई-रिक्शा के साथ कैब और बसों के लिए अलग-अलग जोन बनाने की योजना है। इससे मेट्रो स्टेशनों पर एक जगह भीड़ नहीं होगी और लोग सुविधा अनुसार वाहनों का प्रयोग कर सकेंगे। यात्रियों को मेट्रो की सेवा लेने में परेशानी नहीं आएगी। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने संबंधित विभागों से जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।
जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर मेट्रो पर काम चल रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक 14 मेट्रो स्टेशनों के सिविल वर्क के लिए 1286 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए आठ कंपनियों ने बिड भरी और कागजातों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जीएमआरएल निर्माण के लिए अन्य कार्याें को सिरे चढ़ाने में जुटा हुआ है। इसमें मेट्रो स्टेशनों के लिए जमीन और कॉरिडोर में आने वाली अड़चनों को दूर कराया जा रहा है। जीएमआरएल ने मेट्रो स्टेशनों के दोनों ओर कैब और बस जोन का प्रावधान मेन रोड के साथ किया है। हालांकि ऑटो व ई-रिक्शा के लिए मेट्रो स्टेशन के साथ अलग से प्रावधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों सेवाओं को अलग-अलग करने से स्टेशनों पर एक जगह भीड़ नहीं होगी और लोग अपनी सुविधा अनुसार फीडर बस या अन्य अन्य वाहनों का प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा सभी स्टेशनों पर फुटपाथ और हरियाली का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed