फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Second accused arrested for shooting and killing a youth

Gurugram News: युवक की गोली मारकर हत्या करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for shooting and killing a youth
सेक्टर-47 स्थित मॉल में ट्रैक्टर अंदर ले जाने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-47 स्थित एक मॉल में बुधवार देर रात मलबा उठाने जा रहे ट्रैक्टर पर हुए विवाद में चालक की गाेली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा- सेक्टर-40 ने आरोपी को सुभाष चौक से गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दीपक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से वसीम की गोली मारकर हत्या की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दीपक की दुकान पर वह काम करता है। दीपक जब अपने साथी मनोज के साथ आया था तो वह भी उसके साथ गाड़ी में बैठकर आया था।
विज्ञापन


बुधवार रात को वसीम अपने भाई के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में मलबा उठाने के लिए मॉल में आया था। मॉल के पास एक व्यक्ति ने उसके ट्रैक्टर पर हाथ मारकर ट्रैक्टर को अंदर न ले जाने की धमकी दी थी। उन्हें समझाकर वह ट्रैक्टर को मलबा भरने के लिए अंदर ले गए। यह ट्रैक्टर में मलबा भरने के लिए छोटे भाई वसीम व लेबर को छोड़कर बाहर आया। थोड़ी देर बाद वसीम ने फोन करके सूचना दी कि वे उसके साथ झगड़ा कर रहे हैं। उसी दौरान दीपक मौके पर पहुंच गया था। आरोप है कि दीपक ने पहले गोली वसीम के भाई पर चलाई लेकिन वह नीचे बैठ गया था। इसके बाद उसने दूसरी गोली वसीम पर चलाई थी जो उसके पेट में लगी। इसके बाद वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed