फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sealed RCC plant running illegally, poisoning the air

Gurugram News: सील किए आरसीसी प्लांट अवैध रूप से चालू, हवा में घुल रहा जहर

Wed, 24 Sep 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sealed RCC plant running illegally, poisoning the air
सेक्टर-78 और 79 के लोगों ने की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-78 और 79 के लोगों का सांस लेना मुहाल है। उनकी और उनके बच्चों की सांसों पर संकट छाया हुआ है। सड़क के पास चल रहे दो रेडी मिक्स कंकरीट प्लांट से हवा में जहर घुल रहा है, जिसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने जीएमडीए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्थानीय प्रशासन से की है। हैरतअंगेज पहलू ये है कि आरसीसी प्लांट को जीएमडीए सील कर चुका है लेकिन सीलिंग के अगले दिन से ही प्लांट चालू है और हवा में जहर घोल रहा है।
सेक्टर-78 और 79 के लोगों के साथ अस्थमा रोगियों और खासकर सांस संबंधित तकलीफ वाले लोगाें को इससे ज्यादा परेशानी हो रही है। सेक्टर 79 की सोसाइटियों मैप्सको माउंट विले, मानसून ब्रिज, सुपरटेक, गोदरेज आदि में रहने वाले लोगों ने धूल और प्रदूषण की शिकायत की है। निवासियों ने बताया कि यहां दो आरसीसी प्लांट को पिछले दिनों जीएमडीए की टीम ने सील कर दिया था। प्लांट मालिकों के खिलाफ एफआईआर भी की गई थी क्योंकि ये प्लांट बगैर अनुमति के चल रहे थे और कई नियमों के उल्लंघन इसके मार्फत हो रहे थे। हैरतअंगेज पहलू ये है कि सील होने के अगले दिन ही दोनों प्लांट चालू हो गए। जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि दोनों प्लांटों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

दर्ज करा दी गई है और अगर इसके बावजूद प्लांट चल रहे हैं तो पुलिस उनपर कार्रवाई करेगी।

दोनों आरसीसी सीमेंट मिक्सिंग प्लांट सील होने के अगले दिन ही चालू कर दिए गए। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस इलाके में बहुत धूल है। - रघु तिवारी, पूर्व आरडब्ल्यूए महासचिव मैप्सको माउंटविले
विज्ञापन
विज्ञापन



लोग बीमार पड़ रहे हैं। खास तौर पर बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। पूरी हवा में धूल घुली रहती है। प्लांट सील हुए थे तो कुछ राहत की उम्मीद बंधी थी, मगर फिर से प्लांट चालू होने से दिक्कत आ रही है।
- मेजर जनरल (सेवा निवृत) सुभाष गोगना


यहां रहने वाले 3000 परिवार परेशान हैं। धूल के कारण सांसों की तकलीफ हो रही है। प्रशासन से हम लंबे समय से इस समस्या के समाधान की गुहार लगा रहे हैं।

- परविंदर भाटिया, आरडब्ल्यूए महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed