Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Science and mathematics will now be learned through experiments; talent assessments will be conducted in schools.

Gurugram News: अब प्रयोगों से सीखेंगे विज्ञान और गणित, स्कूलों में होगी प्रतिभा की परीक्षा

Fri, 27 Nov 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Science and mathematics will now be learned through experiments; talent assessments will be conducted in schools.
- क्विज, वाद-विवाद और विज्ञान प्रदर्शनी के जरिये विद्यार्थी दिखाएंगे हुनर
विज्ञापन

- जिले के कम से कम 10 स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 30 नवंबर तक मांगे प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विज्ञान के सिद्धांतों को समझने और गणित के सवालों को हल करने के लिए विद्यार्थियों को अब सिर्फ किताबों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्कूलों में प्रयोगों, मॉडल और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को इन विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय गणित दिवस और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में जिले के कम से कम 10 स्कूलों में विशेष गतिविधियां आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों से आयोजन के प्रस्ताव मांगे हैं। जिलों को 30 नवंबर तक प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
क्विज और प्रदर्शनी में दिखेगा हुनर-
कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और गणित की क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, व्याख्यान और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों की दीवारों पर भी विज्ञान और गणित से जुड़ी रोचक जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से सीधे संवाद करने का अवसर देने का सुझाव भी दिया गया है। इससे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ इन विषयों के व्यावहारिक इस्तेमाल को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एक से दो महीने तक चलेंगी गतिविधियां-
राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसंबर और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है। परिषद ने इन दोनों अवसरों को एक दिन तक सीमित रखने के बजाय एक से दो महीने तक गतिविधियां संचालित करने का सुझाव दिया है। आयोजन में स्कूलों के साथ कॉलेजों को भी शामिल किया जा सकता है। कॉलेजों में मॉक पार्लियामेंट कराने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों की भागीदारी पर भी जोर-
कार्यक्रमों का दायरा विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। आम लोगों, बच्चों और महिलाओं को भी इनसे जोड़कर विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की तैयारी है। आयोजनों के लिए परिषद की ओर से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की संभावना भी है। जिला स्तर पर प्रस्ताव तैयार होने के बाद स्कूलों में गतिविधियों की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed