फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SCERT will monitor question papers and student attendance.

Gurugram News: प्रश्नपत्र व छात्रों की उपस्थिति पर नजर रखेगी एससीईआरटी

Mon, 28 Sep 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
SCERT will monitor question papers and student attendance.
सदस्यों को अलग-अलग जिलों की करनी होगी निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में चल रही अर्धवाषिक परीक्षाओं की व्यवस्था पर अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की टीम भी नजर रखेगी। एससीईआरटी हरियाणा की ओर से 25 सितंबर को जारी आदेश में फैकल्टी सदस्यों को अलग अलग जिलों में परीक्षा की निगरानी के लिए जिम्मेदारी दी गई है। निगरानी के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा, विद्यार्थियों की उपलब्धि और बैठने की व्यवस्था समेत कई बिंदुओं की जांच की जाएगी।

निगरानी टीम देखेगी कि परीक्षा निर्धारित समय और नियमों के अनुसार कराई जा रही हैं या नहीं। प्रश्न उत्तर पुस्तिकाएं समय पर स्कूलों तक पहुंची हैं या नहीं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया है या नहीं, इसकी भी जांच होगी। इसके साथ ही प्रश्नपत्र तय समय पर ही खोल जा रहे हैं या नहीं, पर्याप्त संंख्या में पर्यवेक्षक मौजूद है या नहीं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थित सही तरीके से दर्ज करने, अनुपस्थित विद्यार्थियों का अलग रिकार्ड रखने और किसी भी अनधिकृत मोबाइल या सामग्री के इस्तेमाल को रोकने पर भी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


जिला अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों से लेंगे जानकारी
एससीईआरटी की ओर से भेजे गए फैकल्टी सदस्य जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, डीआईईटी प्राचार्यों और स्कूल प्रमुखों से भी संपर्क करेंगे। परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समय पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। निगरानी पूरी होने के बाद टीम को एससीईआरटी हरियाणा को विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed