{"_id":"68a4802e6ae765474501b5a5","slug":"rwa-demanded-to-collect-wet-garbage-every-day-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65049-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आरडब्ल्यूए ने हर दिन गीला कचरा उठाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आरडब्ल्यूए ने हर दिन गीला कचरा उठाने की मांग की
विज्ञापन
निगमायुक्त के साथ मंगलवार को यूनाइटेड आरडब्ल्यूए ने की बैठक
गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर उठाने की व्यवस्था की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यूनाइटेड गुरुग्राम आरडब्ल्यू (यूजीआर) से जुड़े प्रतिनिधियों ने मंगलवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया और अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव के साथ बैठक की। बैठक में यूजीआर के सदस्यों ने अधिकारियों से कूड़ा प्रबंधन, पार्कों के रखरखाव और सड़क की सफाई आदि पर चर्चा की। यूजीआर ने निगमायुक्त से मांग की है कि घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था में गीला कूड़ा रोज उठाया जाए, सूखा कूड़ा सप्ताह में दो बार एकत्र किया जाना चाहिए। शहर में कूड़े को अलग-अलग कर उठाए जाने की व्यवस्था हो।
यूजीआर की सह संयोजक चैताली मढ़ोत्रा ने बताया कि जो आरडब्ल्यूए कूड़ा एकत्र कर रहे हैं, वे इस व्यवस्था से कूड़ा एकत्र कर सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि जो गेटेड कॉलोनी बल्क वेस्ट जेनरेटर के तौर पर नामांकित होना चाहती हों वे अपने परिसर में कूड़ा प्रबंधन करें। यूजीआर ने निगमायुक्त को पार्कों के रखरखाव की दरें बढ़ाने का सुझाव दिया है। पार्कों के रखरखाव के लिए 12 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित करने की मांग रखी है। अभी तक नगर निगम पार्कों के रखरखाव के लिए 4.60 पैसे प्रति वर्ग मीटर की राशि देता है। प्रतिनिधियों ने रोजाना सफाई के मुद्दे पर भी अपने सुझाव दिए।
यूजीआर की सह संयोजक चैताली मढ़ोत्रा ने बताया कि निगमायुक्त के साथ हुई करीब 3.30 घंटे की बैठक में उन्होंने प्रतिनिधियों के सुझाव पर सकारात्मक जवाब दिए। बैठक में यूजीआर के संयोजक प्रवीण यादव, सेक्टर-45 से ओम प्रकाश यादव, पुनीत पाहवा, सेक्टर-23ए से नीरु यादव, सेक्टर-22 बी से अशोक यादव, सेक्टर-55 के विनीता सिन्हा आदि प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।