फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rs 9.39 lakh withdrawn from account by sending challan link

Gurugram News: चालान का लिंक भेजकर खाते से निकाले 9.39 लाख रुपये

Tue, 14 Oct 2025 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 14 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rs 9.39 lakh withdrawn from account by sending challan link
- एपीके फाइल पर क्लिक करते ही दो बार में रुपयों की हुई ट्रांजेक्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने व्हाट्सएप पर आरटीओ की एपीके फाइल भेजकर एक किसान से 9.39 लाख रुपये की ठगी की है। एपीके फाइल पर क्लिक करते ही बैंक खाते से दो बार में रुपयों की ट्रांजेक्शन हुई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज की गई है।
सोहना के अभयपुर निवासी सुंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। आठ अक्तूबर को उनके व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया। जब उन्होंने मैसेज खोलकर देखा तो उसमें आरटीओ के चालान के नाम पर एक एपीके फाइल थी। सुंदर सिंह ने समझा कि उनकी गाड़ी का चालान है तो उन्होंने फाइल के लिंक पर क्लिक कर दिया। एपीके फाइल लिंक के बारे में सुंदर सिंह ने अपने एक पड़ोसी को बताया। पड़ोसी युवक ने सुंदर सिंह को एपीके फाइल से ऑनलाइन ठगी होने के बारे में बताते हुए कहा कि इस तरह की फाइल मोबाइल को हैक कर लेती है।
विज्ञापन

सुंदर सिंह ने मोबाइल से एपीके फाइल व नंबर को डिलीट कर दिया। इसके बाद 10 अक्तूबर को सुंदर सिंह के बैंक खाते से सात बार में कुल 9.39 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। पीड़ित ने बैंक खाते से रुपये निकलने के बारे में एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित सुंदर सिंह ने पुलिस से रुपये वापस दिलाने और साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed