फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rs 4.22 lakh swindled by luring with promises of profit.

Gurugram News: मुनाफे कमाने का लालच देकर 4.22 लाख ठगे

Sat, 29 Aug 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.22 lakh swindled by luring with promises of profit.
गुरुग्राम। ट्रेडिंग में मुनाफे कमाने का लालच देकर ठगों ने युवक से 4.22 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-92 निवासी रमेश नायर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 22 जून को इंस्टा पर स्टॉक ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा था। उन्होंने जैसे ही वीडियो पर क्लिक किया तो एक व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक आ गया था। उन्होंने ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। इसके बाद उनसे एक एप के माध्यम से निवेश करने को बोला गया। उन्होंने शुरुआत में 30 हजार रुपये डाल दिए। एप में निवेश की गई राशि पर मुनाफा दिखा रहा था। इसके बाद उन्होंने अपने और पत्नी के खाते से कई बार में 4.22 लाख रुपये डाल दिए। जब उन्होंने अपने मुनाफे के रुपये निकालने लगे तो उनको बोला गया कि उनके रुपये ब्लॉक हो गए है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जिस खाते में शिकायतकर्ता के रुपये गए है उन बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed