{"_id":"680fd0d751c86d2afa0b3e39","slug":"role-of-nurses-will-be-investigated-in-air-hostess-case-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56441-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एयर होस्टेस मामले में जांची जाएगी नर्सों की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एयर होस्टेस मामले में जांची जाएगी नर्सों की भूमिका
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मेदांता अस्पताल में एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न मामले में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया गंभीर हैं। सोमवार को उन्होंने पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को उक्त घटना के दौरान वार्ड में मौजूद रहीं दोनों महिला नर्सों की भूमिका की जांच करने के निर्देश दिए।
साथ ही जिले के अस्पतालों में महिला यौन उत्पीड़न की घटनाओं की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। एयर होस्टेस यौन उत्पीड़न मामले के बाद मेदांता अस्पताल प्रबंधन की ओर से उठाए गए कदम के संदर्भ में भी रिपोर्ट तलब की। यह रिपोर्ट अस्पताल प्रबंधन को देनी होगी। इससे पहले अध्यक्ष रेणु भाटिया ने सिविल लाइंस स्थित वन स्टॉप सेंटर में निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां ऑनलाइन शिकायत प्रणाली, शिकायत रजिस्टर को चेक किया। साथ ही कई शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात करके फीडबैक भी लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि वन स्टॉप सेंटर में जो भी केस आ रहे हैं, उन्हें अधिकतम चार महीने से ऊपर पेंडिंग न रखा जाए। इस संदर्भ में सभी जिलों के डीसी व पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है ताकि शिकायतों को निवारण की दिशा में गति दी जा सके। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर, गुरुग्राम की प्रशासक पिंकी मलिक व महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला परियोजना अधिकारी मुकेश भी मौजूद रहे।
रेणु भाटिया ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से कुछ नए फॉर्म व एडिशन किए गए हैं। जिन्हें हरियाणा के सभी 22 जिलों में लागू करवाने के लिए सभी वन स्टॉप्स सेंटर्स की विजिट की जा रही है। इस संदर्भ में 9 मई को फरीदाबाद में सभी 22 वन स्टॉप सेंटर्स के इंचार्ज, प्रोटेक्शन ऑफिसर्स व महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर के साथ अटैच अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में वन स्टॉप सेंटर पर आयोग द्वारा बताए गए सभी नए सुझावों व सुविधाओं को लागू करने की दिशा में विचार विमर्श किया जाएगा।