{"_id":"65bc05a8213424ab190320e4","slug":"roadways-bus-operation-starts-on-gurugram-to-ayodhya-route-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24551-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम से अयोध्या रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम से अयोध्या रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू
विज्ञापन
सुबह 4 बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई बस, पहला टिकट अयोध्या के अंकित ने लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन के लिए गुरुग्राम बस डिपो से बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे रोडवेज बस रवाना हुई। गुरुग्राम से बस में पांच सवारियां रवाना हुई। सुबह बस में पहली टिकट अयोध्या के अंकित ने गुरुग्राम से अयोध्या के लिए ली। इसके अलावा अन्य स्थानों की सवारियां भी अयोध्या रूट पर बस के पहले सफर में शामिल रहीं। गुरुग्राम से अयोध्या के लिए 990 रुपये किराया तय किया गया है।
गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि गुरुग्राम से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है, जोकि गुरुग्राम बस अड्डा से रोजाना सुबह 4 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 5 बजे अयोध्या से गुरुग्राम के लिए बस वापस चलेगी। उन्होंने बताया कि चालक-परिचालकों को बसों के सही ढंग से संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
बस डिपो के मुख्य (सीआई) निरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि रोडवेज बस अयोध्या रूट पर गुरुग्राम बस अड्डा से चलकर सोहना, पलवल, होडल, कोसी, मथुरा, आगरा व लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंची है। इसी रूट से यह बस अयोध्या से वापस गुरुग्राम आएगी। उन्होंने राम मंदिर देखने जाने वाले यात्रियों के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गुरुग्राम आने वाले यात्रियों को भी आवागमन की सुविधा मिली है।