फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   road accident

Gurugram News: दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकराई मोटरसाइकिल, एक की मौत, एक घायल

Sun, 24 Aug 2025 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
road accident
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकराई मोटरसाइकिल एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। केएमपी पर सड़क के बीच खड़ी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से एक मोटरसाइकिल टकरा गई, इससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उस पर बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रोजका मेव थाना पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी, जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घायल को गंभीर अवस्था में दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ा-खलीलपुर निवासी हमीद ने बताया कि रात के समय एक कंटेनर गाड़ी केएमपी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। गाड़ी के चालक को कहा था कि क्रेन बुलवाकर इसे रोड से हटवा दे ताकि अन्य गाड़ियां इससे न टकराएं, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे केएमपी पर पलवल की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार होकर आ रहे थे। इनकी मोटरसाइकिल इस कंटेनर गाड़ी से टकरा गई। जिसमें मोटरसाइकिल चालक गुरुग्राम के खेड़कीदौला के गांव भांगरौला निवासी नरेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा इसी गांव का हरकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। जांच अधिकारी दयाचंद ने बताया कि कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed