फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rise in viral infection patients; crowds throng Civil Hospital OPD.

Gurugram News: वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े, नागरिक अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़

Tue, 04 Aug 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rise in viral infection patients; crowds throng Civil Hospital OPD.
ओपीडी में 2,992 मरीज पहुंचे, फ्लू ओपीडी में 283 और मेडिसिन ओपीडी में 352 मरीजों का किया गया इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बदलते मौसम के अनुसार कई दिनों से वायरल संक्रमण, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल की ओपीडी में भीड़ देखने को मिल रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में लगभग 2992 मरीज पहुंचे। वहीं फ्लू ओपीडी में करीब 283 मरीज आए। वहीं जरनल मेडिसिन में लगभग 352 मरीजों की जांच की गई। इसमें 40 प्रतिशत तक के बुखार के मरीज शामिल रहे।
इन दिनों वायरल संक्रमण के मरीज आ रहे हैं। मरीजों में बुखार, जुकाम, गले में खराश, शरीर में दर्द जैसी शिकायतें अधिक सामने आ रही हैं। बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण पंजीकरण काउंटरों और विभिन्न विभागों के बाहर भी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

डॉ नवीन ने बताया कि वायरल संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छ पानी पीयें, ताजा और घर का बना भोजन करने और ज्यादा दिनों तक घरों में पानी एकत्रित न होने देने की सलाह दी है। उन्होंने बताया है कि हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोयें, दूषित पानी और बासी भोजन से बचें। संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed