{"_id":"6a9d5c2f90dd94a20b047f35","slug":"reunited-two-children-who-had-wandered-off-in-the-rain-and-an-innocent-child-lost-at-the-fair-with-their-families-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100201-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश में भटके दो बच्चों और मेले में गुम मासूम को परिजनों से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश में भटके दो बच्चों और मेले में गुम मासूम को परिजनों से मिलवाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस और ईआरवी टीम ने रविवार को तीन भटके बच्चों को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलवाया। शहर में बारिश के दौरान सेक्टर-40 थाना क्षेत्र और ईआरवी टीम को दो बच्चे अकेले घूमते मिले। बारिश के बीच रास्ता भटकने पर पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में लिया और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ व छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस उनके माता-पिता तक पहुंच गई और बच्चों को सुरक्षित सौंप दिया।
वहीं, नाहरपुर गांव में आयोजित जाहरवीर गोगा मेले में एक बच्चा भीड़ के बीच परिजनों से बिछड़ गया। पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा की टीम ने बच्चे को अपने पास लिया। पुलिसकर्मियों ने मेले में लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित कराने के साथ आसपास पूछताछ की। इसके बाद बच्चे की मां का पता चल गया और उसे सुरक्षित मां के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया।