Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Restaurant forced customers to buy bottled water; now it must pay 20,000 rupees in compensation.

Gurugram News: रेस्टोरेंट ने बोतलबंद पानी खरीदने के लिए किया मजबूर, अब 20 हजार रुपये देना होगा मुआवजा

Sat, 14 Nov 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Restaurant forced customers to buy bottled water; now it must pay 20,000 rupees in compensation.
उपभोक्ता आयोग ने कहा, ग्राहक को बोतलबंद पानी देने के लिए नहीं किया जा सकता बाध्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजीव चौक के पास स्थित काफिला रेस्टोरेंट संचालक काे ग्राहक को सामान्य पानी की जगह सिर्फ बोतलबंद पानी देने पर झटका लगा है। अब रेस्टोरेंट संचालक को ग्राहक को 20 हजार रुपये का मुआवजा देना होगा। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है। आयोग ने माना कि रेस्टोरेंट ग्राहक को बोतलबंद पानी देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।
जैकबपुरा निवासी मोहित ने आयोग में दायर की याचिका में बताया कि वह राजीव चौक स्थित काफिला रेस्टोरेंट में अपने परिवार के साथ आठ मार्च 2026 को गए थे। वहां पर उन्होंने भोजन के साथ सामान्य पीने का पानी देने के लिए कहा तो रेस्टोरेंट कर्मी ने यह कहते हुए साफ इनकार कर दिया कि वहां केवल बोतलबंद पीने का पानी ही दिया जाता है। उन्हें दो पानी की बोतल ली जिसके लिए उन्हें 98 रुपये देने पड़े।
विज्ञापन

इस मामले में रेस्टोरेंट की तरफ से आयोग में कोई भी दलील नहीं दी गई। आयोग ने कहा कि यह केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ( सीसीपीए) के 4 जुलाई 2022 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। सीसीपीए के नियमों के अनुसार, मेन्यू में प्रदर्शित खाद्य पदार्थों की कीमतों और लागू करों के अलावा कोई अन्य शुल्क लेना अनुचित व्यापार व्यवहार की श्रेणी में आता है। आयोग ने कहा कि रेस्टोरेंट ग्राहकों को सामान्य और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए बाध्य हैं और उन पर बोतलबंद पानी खरीदने का दबाव नहीं डाल सकते। आयोग ने रेस्टाेरेंट संचालक को आदेश दिया है कि ग्राहक से पानी की बोतल के लिए गए 98 रुपये नौ प्रतिशत की दर से वापस करें। इस दौरान उन्हें मानसिक परेशानी होने पर 20 हजार रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर हुए खर्च के लिए 11 हजार रुपये देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed