फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Registration process begins for students in grades 9 to 12.

Gurugram News: 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Sat, 19 Sep 2026 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Registration process begins for students in grades 9 to 12.
12 अक्तूबर तक नहीं लगेगा विलंब शुल्क, स्कूल करेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के एनरोलमेंट और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। राजकीय, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों, गुरुकुल और विद्यापीठों के विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। स्कूल बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड के अनुसार हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये और दूसरे राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी एनरोलमेंट शुल्क निर्धारित किया गया है। स्कूल 18 सितंबर से 12 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 13 से 19 अक्तूबर तक 100 रुपये, 20 से 26 अक्तूबर तक 200 रुपये, 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक 300 रुपये और 3 से 10 नवंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। विद्यार्थियों के विवरण में ऑनलाइन सुधार 13 से 18 नवंबर तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए 50 रुपये प्रति विद्यार्थी प्रश्न-पत्र शुल्क भी जमा करना होगा। एनरोलमेंट की अंतिम तिथि के बाद यह शुल्क 1000 रुपये या सक्षम अधिकारी के आदेश के अनुसार जुर्माने के साथ देना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी विद्यार्थी का आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से एनरोलमेंट करा चुके और दोबारा उसी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों का नया एनरोलमेंट नहीं होगा। ऐसे विद्यार्थियों का केवल पंजीकरण कराया जाएगा, जिसके लिए 100 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क देना होगा। आवेदन के दौरान विद्यार्थी और पिता का आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य है। पिता का आधार नंबर उपलब्ध नहीं होने पर माता का आधार नंबर दर्ज किया जा सकेगा। विद्यार्थियों की फोटो विद्यालय की वर्दी में अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed