फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Register to participate in Cyclothon: Deputy Commissioner

साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए कराएं पंजीकरण : उपायुक्त

Wed, 30 Aug 2023 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Register to participate in Cyclothon: Deputy Commissioner
-पंजीकृत को मिलेगा ई-प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री करनाल से रवाना करेंगे साइकिल रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत आयोजित की जाने वाले साइक्लोथॉन (साइकिल रेस) के लिए इच्छुक व्यक्ति uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के आधार पर साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि नशा मुक्त हरियाणा अभियान में गुरुग्राम जिला साइक्लोथॉन के माध्यम से सकारात्मक जिम्मेदारी निभाएगा। आगामी छह सितंबर को करनाल से रवाना रैली गुरुग्राम पहुंचेगी। जिलेवासी साइकिलिंग करते हुए नशा मुक्त हरियाणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। जिला उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जाएगी।
विज्ञापन

यह श्रंखला पहली सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक चलाई जाएगी। साइकिल रैली के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका कैलेंडर जारी किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी एक सितंबर को करनाल से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का आगाज करेंगे। यह रैली छह सितंबर को गुरुग्राम पहुंचेगी। रैली का समापन 25 सितंबर को यमुनानगर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed