फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rebels spoiled BJP's game, Congress and JJP opened their accounts

Gurugram News: बागियों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल, कांग्रेस और जजपा का खाता खुला

Wed, 12 Mar 2025 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rebels spoiled BJP's game, Congress and JJP opened their accounts
लीड..
विज्ञापन


गुरुग्राम में 36 वार्डों में से 24 वार्ड में भाजपा व 10 में निर्दलीय विजेता, मानेसर में 20 में 7 वार्ड पर भाजपा 13 निर्दलीय विजेता
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। निकाय चुनाव में भाजपा को गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में वार्ड स्तर पर करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। गुरुग्राम में 36 वार्डाें में से 24 पर भाजपा को जीत मिली है। दस पर निर्दलीय और एक-एक सीट पर कांग्रेस व जजपा ने जीत दर्ज की है।
निगम चुनाव में भाजपा के बागियों ने चुनावी खेल बिगाड़ा और निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं। इसमें कई बागी भी चुनाव जीतने में सफल रहे। गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में भाजपा में पार्षद उम्मीदवारों की लंबी सूची थी। हालांकि पार्टी ने 36 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। इसके बाद कई भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में उतर गए थे। इस पर भाजपा ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 58 भाजपा कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसमें गुरुग्राम नगर निगम से 44, मानेसर के 13 और पटौदी का एक कार्यकर्ता बागी होकर चुनाव लड़ रहा था। गुरुग्राम में 24 वार्ड में भाजपा व 10 में निर्दलीय विजेता रहे हैं। जबकि-एक-एक कांग्रेस व जजपा ने जीता है। नगर निगम मानेसर में 20 वार्डों में मेयर पद के लिए 6 राउंड करवाए गए। निगम के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी 7 स्थानों पर विजेता रही। 13 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सात बागी रहे विजेता
अधिकांश वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का मुकाबला निर्दलीयों से हुआ। वार्ड तीन से भाजपा के बागी राकेश यादव निर्दलीय चुनाव जीते हैं। यहां पर भाजपा तीसरे स्थान पर रही। वार्ड 7 से बागी दिनेश दहिया निर्दलीय जीते हैं, यहां पर दूसरे स्थान पर कांग्रेस रही है। वार्ड नौ में भाजपा से बागी अवनीश राघव निर्दलीय जीते हैं। भाजपा के ब्रहा प्रकाश यादव दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड 10 से महाबीर निर्दलीय जीते और भाजपा प्रत्याशी को दूसरा स्थान मिला। वर्ड 12 से रूचि निर्दलीय जीती। जबकि, दूसरे स्थान पर सीमा राजेश ठाकरान भाजपा रही। वार्ड 23 से भाजपा से बागी कुनाल यादव निर्दलीय जीते। वहीं, वार्ड 35 से भाजपा से बागी पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीते, यहां पर वरुण कौशिक भाजपा दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड दो से पूर्व मेयर बिमल यादव की पत्नी चुनाव लड़ रही थीं लेकिन वह हार गईं। यहां से भाजपा की ज्योत्सना विपिन यादव जीता है। नगर निगम के कई पूर्व पार्षदों ने चुनाव लड़ा और जीते हैं। इसमें मधु बत्रा, परमिदर कटारिया, कुलदीप यादव, अनूप सिंह, सुंदर सिंह व आरती यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और जजपा को मिली ऑक्सीजन
नगर निगम चुनाव में एक-एक सीट जजपा और कांग्रेस को मिली है। वार्ड छह से कांग्रेस के सतपाल ने भाजपा प्रत्याशी को एकता त्यागी को हराया है। सतपाल 4909 और एकता को 3709 वोटा मिला। वार्ड पांच से जजपा नेता रामअवतार राणा 4890 वोट और भाजपा के 4129 वोट मिला। इस वार्ड पर कांग्रेस प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहा।
सिर्फ दो वोट से मिली जीत
गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड दस का चुनाव दिनभर चर्चा में रहा। यहां से महाबीर निर्दलीय को 4715 और अजीत सिंह यादव 4713 वोट मिले। महावीर से सिर्फ दो वोट से चुनाव जीते हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी को 316 वोट मिला है। जबकि, नोटा को 79 वोट मिला है।

मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न
राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 14 परिसर सहित जिले के कुल पांच शहरी निकाय क्षेत्रों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की ओर से निर्धारित स्थानों पर बुधवार को डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार के मार्गदर्शन में मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराई गई। परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को संबंधित निकाय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से मेयर, चेयरमैन व पार्षद पद के विजेता प्रमाण पत्र जारी किए गए। नगर निगम गुरुग्राम के 905 बूथों की गणना के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 14 परिसर में 6 मतगणना केंद्र बनाए गए थे। एडीसी हितेश कुमार मीणा रिटर्निंग अधिकारी व जनरल ऑब्जर्वर शेखर विद्यार्थी की देखरेख में मेयर पद की मतगणना 13 राउंड में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed