{"_id":"65b565ea775bd584cd0d1d27","slug":"rate-list-will-be-put-on-all-cscs-of-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24250-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम के सभी सीएससी पर लगाई जाएगी रेट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम के सभी सीएससी पर लगाई जाएगी रेट सूची
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता लाने के लिए जिले के सभी सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) पर कॉमन ब्रांडिंग और रेट सूची लगाई जाएगी। निर्धारित वर्ग को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा ने सभी सीएससी के लिए निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी स्थापित किए गए हैं। इसके लिए सरकार द्वारा सरकारी फीस निर्धारित की गई। ऐसे में जिले के सभी नागरिक निर्धारित फीस के तहत समयबद्ध तरीके से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकें। इसके लिए सभी केंद्रों पर रेट सूची चस्पा करना अनिवार्य है।
जिला प्रबंधक सीएससी विकास पुनिया ने बताया कि सरकार की अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में सीएससी खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई सीएससी संचालक अपने गांव या वार्ड के अलावा किसी दूसरी जगह पर सेंटर संचालित करता पाया गया तो तुरंत प्रभाव से उस केंद्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।