फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rajiv Gandhi's Significant Contribution to the Country's Modernization: Chairman Rajju

देश के आधुनिकीकरण में राजीव गांधी का अहम योगदान : रज्जू चेयरमैन

Fri, 22 May 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi's Significant Contribution to the Country's Modernization: Chairman Rajju
-35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम कर पूर्व पीएम को याद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। नगर के रेवाड़ी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हुए एक आत्मघाती हमले में उनकी जान गई थी।

कांग्रेस नेता राजेश सहरावत उर्फ रज्जू ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत में सूचना प्रौद्योगिकी व दूरसंचार क्रांति लाने में और मतदान की आयु 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष करने में के साथ ही पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक मान्यता दिलाकर जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने जैसे कई क्रांतिकारी कार्य किए। स्वर्गीय राजीव गांधी को दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति का जनक माना जाता है। जिन्होंने सैम पित्रोदा के साथ मिलकर देश के कोने-कोने में एसटीडी बूथ स्थापित कर और कंप्यूटर आयात शुल्क घटाकर इसे आम जनता की पहुंच तक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
विज्ञापन

राजीव गांधी ने सत्ता के विकेंद्रीकरण पर जोर दिया और पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मजबूत नींव रखी। ताकि स्थानीय स्तर पर गांवों का विकास सुनिश्चित हो सके। 1986 में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की। साथ ही ग्रामीण और प्रतिभाशाली बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की शुरुआत की। इस अवसर पर जयंत धारीवाल, जगमाल धारीवाल, महेश कालरपुरी, सुखी राम शर्मा, इंद्र नंबरदार, सरदार जोगेंदर सिंह, सीटू शर्मा, जवाहर सिंह, गजे सिंह, रोहतास चेयरमैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed