फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Protest if no orders issued on fire department employees' demands within two days.

Gurugram News: फायर कर्मचारियों की मांगों पर दो दिन में आदेश नहीं तो प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 04:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Protest if no orders issued on fire department employees' demands within two days.
सर्व कर्मचारी संघ और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने दी चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है। संघ ने सीवर-सफाई कर्मचारियों, अग्निशमन विभाग के अनुबंधित फायरमैन और ड्राइवरों को नियमित करने की मांग की है। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि दो दिनों में आदेश न मिलने पर महानिदेशक, हरियाणा फायर सर्विस के कार्यालय पर प्रदर्शन होगा।
शास्त्री ने आरोप लगाया कि मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुए समझौते के आदेश जारी नहीं हुए। अग्निशमन कर्मचारियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके परिवार आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने मंत्री गोयल से लंबित वेतन, हड़ताल अवधि के वेतन, वर्दी और जोखिम भत्ते के आदेश जारी करने की अपील की। कई ठेकेदार और नगरपालिका अधिकारी सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र, रोहतक और फरीदाबाद में ठेका कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित नहीं हुई है। संघ ने आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अन्य लंबित मांगें और प्रस्तावित लाभ
संघ ने गुरुग्राम नगर निगम से हटाए गए 3,480 कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की है। 26 बर्खास्त कर्मचारी नेताओं को बहाल करने और निलंबन अवधि को ड्यूटी अवधि मानने की भी मांग है। ठेका कर्मचारियों को मासिक 3,720 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। पालिका रोल कर्मचारियों को 14,000 से 14,500 रुपये तक का लाभ प्रस्तावित है। नियमित कर्मचारियों को 2,000 रुपये जोखिम भत्ता और 440 रुपये वर्दी भत्ता मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed