{"_id":"6b0c33c608c398ff8e0ed901","slug":"wazirabad-lake-in-sector-53-will-become-a-hub-for-water-conservation-and-recreation-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108855-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जल संचयन और मनोरंजन का केंद्र बनेगी सेक्टर-53 की वजीराबाद झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जल संचयन और मनोरंजन का केंद्र बनेगी सेक्टर-53 की वजीराबाद झील
विज्ञापन
वजीराबाद झील से निकाला जा रहा पानी -अमर उजाला
गहराई बढ़ाकर बरसाती पानी का होगा संग्रहण, अतिक्रमण हटाने के लिए सर्वे शुरू
नंबर गेम - 18 एकड़ में फैली झील की गहराई बढ़ाई जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानसून के दौरान शहर को जलभराव की गंभीर समस्या से निजात दिलाने और लोगों को घूमने-फिरने के लिए एक नया प्राकृतिक ठिकाना देने के लिए प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-53 स्थित करीब 18 एकड़ में फैली कृत्रिम वजीराबाद झील की गहराई बढ़ाकर इसे शहर के सबसे बड़े जल संग्रहण केंद्र (वॉटर बैंक) के रूप में विकसित करने जा रहा है। योजना के अगले चरण में यहां बोटिंग, वॉकिंग ट्रैक और हरित क्षेत्र विकसित कर इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल का रूप दिया जाएगा।
पंपों से निकाला जा रहा पानी, बढ़ेगी गहराई
जीएमडीए की इस योजना के तहत मानसून के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों का बरसाती पानी इस झील तक पहुंचाया जाएगा। इससे सड़कों पर जलभराव रुकेगा और भूजल स्तर में भी सुधार होगा। अधिक से अधिक पानी जमा करने के लिए झील की खुदाई कर इसकी गहराई बढ़ाई जानी है। इसके लिए फिलहाल पंपों की मदद से झील में मौजूद पानी को बाहर निकाला जा रहा है, ताकि खुदाई और निर्माण कार्य की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। वर्तमान में इस कृत्रिम झील में शोधित (ट्रीटेड) पानी का उपयोग किया जा रहा है।
अतिक्रमण हटाने के लिए एचएसवीपी का सर्वे शुरू
झील के विस्तार और विकास में जमीन की उपलब्धता सबसे अहम कड़ी है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने झील और उसके आसपास की जमीन का व्यापक सर्वे शुरू कर दिया है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य प्राधिकरण की वास्तविक भूमि का सीमांकन करना और उस पर हुए संभावित अवैध अतिक्रमण का पता लगाना है। अधिकारियों के अनुसार, यदि सर्वे के दौरान प्राधिकरण की जमीन पर कहीं भी अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा और उस भूमि को झील के विकास प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
वॉकिंग ट्रैक, हरियाली और बोटिंग का मिलेगा आनंद
अधिकारियों की योजना इस झील को केवल बरसाती पानी जमा करने के केंद्र तक सीमित रखने की नहीं है, बल्कि इसे शहरवासियों के लिए एक बेहतरीन सार्वजनिक और मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने की है। विकास के अगले चरण में झील के चारों ओर सघन हरित क्षेत्र (ग्रीन बेल्ट) तैयार किया जाएगा और बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा। पहले चरण के तहत यहां पौधरोपण का कार्य किया जा चुका है। इसके अलावा, सुबह-शाम सैर करने वालों के लिए आधुनिक वॉकिंग ट्रैक, लोगों के बैठने के लिए बेंच व अन्य सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। झील में बोटिंग समेत अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी शुरू करने की योजना है, जिससे गुरुग्राम वासियों को शहर के भीतर ही प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का विकल्प मिल सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दमदमा झील और तालाबों पर भी जोर
पहले चरण में बरसाती पानी को जलाशयों और तालाबों में संग्रहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वजीराबाद और घाटा गांव में स्थित जलाशयों की क्षमता बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। घाटा गांव के जलाशय की खुदाई कर उसकी गहराई बढ़ाई जाएगी, जिससे अधिक बरसाती पानी का संग्रहण हो सकेगा। नगर निगम गुरुग्राम भी 28 अन्य तालाबों को विकसित करने जा रहा है। जीएमडीए की योजना है कि न्यू गुरुग्राम के पानी को तालाबों और झील में संग्रह किया जाए। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
-- -- -- -
वजीराबाद झील से पंपों के जरिए पानी निकालने का काम चल रहा है। पानी निकलने के बाद इसकी खुदाई कर गहराई बढ़ाई जाएगी। - विक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए