फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Probe initiated into irregularities in the construction of Fountain Chowk.

Gurugram News: फव्वारा चौक निर्माण में अनियमितताओं पर जांच शुरू

Mon, 14 Sep 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Probe initiated into irregularities in the construction of Fountain Chowk.
ब्यूरो ने नगरपरिषद से योजना संबंधित दस्तावेज तलब किए, परिषद अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन


ललित जिंदल
सोहना। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोहना में नवनिर्मित फव्वारा चौक के निर्माण में कथित अनियमितताओं और घोटाले को लेकर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो ने नगरपरिषद अधिकारियों से योजना संबंधी दस्तावेज तलब किए हैं। हालांकि, परिषद ने अभी तक ये दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिससे कई अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।
नगरपरिषद अपनी कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी सुर्खियों में रही है। हाल ही में एलईडी लाइट घोटाले में 11 आरोपियों के खिलाफ एसीबी ने आपराधिक मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

बता दें कि करीब तीन साल पहले नगरपरिषद ने कस्बे के ऐतिहासिक फव्वारा चौक के सुंदरीकरण की योजना बनाई थी। इस योजना में पुलिया का निर्माण, फव्वारे का सौंदर्यीकरण, तीन मुख्य द्वार, बेंच, लाइटिंग और म्यूजिकल फव्वारों का निर्माण शामिल था। इस पर कुल 2 करोड़ पांच लाख रुपये खर्च किए जाने थे। निर्माण का ठेका जुलाई 2023 में एक निजी एजेंसी को दिया गया था, जिसके लिए एक वर्ष का समय निर्धारित था। एजेंसी ने निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं किया और निर्माण में कई खामियां पाई गईं। अधिकारियों ने कार्य पूरा होने से पहले ही एजेंसी को लाखों रुपये का भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अमित गर्ग ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस कारण उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। एसीबी के एएसआई बसंत कुमार ने बताया कि नगरपरिषद अधिकारियों से योजना से संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परिषद ने अब तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई दस्तावेज के मिलने के बाद ही संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed