फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prisoner on parole did not return even after order

पैरोल पर गया कैदी आदेश के बाद भी नहीं लौटा जेल, केस दर्ज

Thu, 07 Jan 2021 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Prisoner on parole did not return even after order
गुरुग्राम। पैरोल रद्द होने के बाद भी कैदी के वापस जेल में न लौटने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक के मुताबिक, साल 2008 में गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कन्नौज के गांव करी (उत्तरप्रदेश) निवासी अशोक को जिलाधीश के आदेश पर छह सप्ताह का पैरोल दिया गया था। अशोक को 22 मई को वापस भोंडसी जेल लौटना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण हाई पावर कमेटी ने यह पैरोल 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया। इसी बीच जेल प्रशासन को सूचना मिली कि अशोक ने कन्नौज उत्तर प्रदेश के थाना सौरिख के अंतर्गत एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी जेल प्रशासन ने कन्नौज जिलाधीश व गुरुग्राम मंडलायुक्त को पत्र लिखकर पैरोल रद्द करने की सिफारिश की। गुरुग्राम मंडलायुक्त ने 24 दिसंबर को अशोक का पैरोल रद्द कर 10 दिन में वापस जेल पहुंचने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इन आदेशों को लेकर जेल वार्डन जगपाल सिंह को गांव करी भेजा गया, लेकिन अशोक नहीं मिला। इस पर ग्राम प्रधान संजय कुमार को यह नोटिस देकर 10 दिन में अशोक को 6 जनवरी 2021 तक भोंडसी जेल में भेजने को कहा गया, लेकिन अशोक नहीं आया। इस पर जेल अधीक्षक ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। इस बारे में जेल प्रशासन ने जेल महानिदेशक, मंडलायुक्त गुरुग्राम, कन्नौज जिलाधीश, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी गुरुग्राम समेत सौरिख कन्नौज थाना प्रभारी को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed