फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prince murder case: Defense's cross-examination of PT teacher completed

प्रिंस हत्याकांड : बचाव पक्ष की पीटी टीचर से जिरह पूरी

Wed, 21 Aug 2024 04:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Prince murder case: Defense's cross-examination of PT teacher completed
छह सितंबर की सुनवाई में दो गवाहों के बयान होंगे दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रिंस हत्याकांड में पीटी टीचर से बचाव पक्ष की जिरह मंगलवार को पूरी हो गई। अब छह सितंबर की सुनवाई में स्कूल बस परिचालक और स्कूल नर्स के अदालत में बयान दर्ज किए जांएगे।

पांच जुलाई की पिछली तारीख पर पीटी टीजर तरुण दत्ता ने अपने बयान में बताया था कि आठ सितंबर 2017 को सुबह स्कूल की बसों से विद्यार्थियों को कक्षा में भेजकर दूसरी मंजिल पर चले गए थे। थोड़ी देर बाद आरोपी भोलू ने पीटी टीचर को आकर बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर बाथरूम के बाहर एक छात्र खून की उल्टी कर रहा है। जब नीचे जाकर देखा तो कोई भी नहीं था। सिर्फ खून पड़ा हुआ था। रिसेप्शन पर पहुंचे तो प्रिंस को गाड़ी में लिटाया हुआ था। इसके बाद प्रिंस को बस से अस्पताल के लिए भेजा गया था। अस्पताल भेजने के बाद बाथरूम में जाकर देखा तो वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू पड़ा हुआ था। स्कूल में मौजूद एक अभिभावक ने बस परिचालक अशोक के कपड़े पर लगे खून को साफ करने से मना किया था। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश तरुण सिंगल की अदालत में चल रही है। आठ सितंबर 2017 को प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब छह सितंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed