{"_id":"69d165bfb94b78d1d6090907","slug":"prices-rise-under-the-bhavantar-bharpai-scheme-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111061-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भावांतर भरपाई योजना में बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भावांतर भरपाई योजना में बढ़े दाम
विज्ञापन
नूंह के सब्जी किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत 11 बागवानी फसलों के संरक्षित भाव बढ़ाकर सब्जी उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। 3 अप्रैल 2026 से लागू नई दरों के बाद नूंह जिले के किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अब्दुल रजाक ने बताया कि टमाटर, प्याज, फूलगोभी, लौकी, करेला, बैंगन, बंदगोभी, हरी मिर्च, मटर, लहसुन और टिंडा के भाव में वृद्धि की गई है। नई दरों के अनुसार टमाटर 660, प्याज 780, फूलगोभी 880 और लौकी 585 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। वहीं करेला 1520, बैंगन 650, बंदगोभी 780, हरी मिर्च 1110, मटर 1350, लहसुन 2580 और टिंडा 630 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
सरकार के इस फैसले से मंडियों में कम भाव मिलने पर किसानों को घाटे से राहत मिलेगी और बागवानी फसलों की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला उद्यान विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ जरूर उठाएं। यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।