{"_id":"60bfad328ebc3e8a64696269","slug":"preparing-to-run-volvo-buses-but-no-passengers-gurgaon-news-noi5863134148","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्वो बसों को चलाने की तैयारी, पर सवारियां नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्वो बसों को चलाने की तैयारी, पर सवारियां नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले घटने के साथ ही रोडवेज विभाग द्वारा विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी के तहत गुरुग्राम से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली वॉल्वो बसों को भी रूट पर उतारा जा रहा है। सुबह 5.30 बजे और 7 बजे गुरुग्राम बस अड्डा से वॉल्वो बस के चलने का समय तय किया गया है। लेकिन सवारियां न मिलने के कारण बसों को चलाया नहीं जा सका। मंगलवार की सुबह वॉल्वो बसों को डिपो से निकालकर बस अड्डा पर लाया गया, लेकिन सवारियां नहीं होने के कारण डिपो में ही खड़ा कर दिया गया।
गुरुग्राम बस अड्डा के अधिकारियों की माने तो गुरुग्राम से चंडीगढ़ आने-जाने के लिए वॉल्वो बस में हजारों रुपये का डीजल लगता है। वहीं टोल भी देना पड़ता है। ऐसे में सवारियां नहीं मिलने से रोडवेज डिपो को काफी नुकसान होगा। अगर वॉल्वो बस में गुरुग्राम से लगभग 10 सवारियां चंडीगढ़ के लिए मिलती हैं तो बसों को भेजा जा सकता है।
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने और लॉकडाउन लगने के बाद वॉल्वो बसों का संचालन बंद किया गया था। इससे पहले गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए 4 वॉल्वो बसों का संचालन किया जा रहा था। गुरुग्राम बस अड्डा के एसएस नरेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण वॉल्वो बसों में सवारियां नहीं मिल रही। जब वॉल्वो बसों के लिए सवारियां ऑनलाइन टिकट बुक करवाएंगी या काउंटर से टिकट खरीदकर बैठेंगी तो वॉल्वो बसों को सुचारू रूप से चला दिया जाएगा।