फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations to tighten the screws of HSVP on big defaulters

बड़े बकायेदारों पर एचएसवीपी की शिकंजा कसने की तैयारी

Fri, 01 Apr 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Preparations to tighten the screws of HSVP on big defaulters
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अब अपने बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। उनसे वसूली की प्रक्रिया अब और सख्त तरीके से होगी। इसके साथ ही विभिन्न सेक्टरों में खाली पड़े प्लॉटों के संबंध में नई सिरे से योजना बनाकर उनकी नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

यह निर्देश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एचएसवीपी के अधिकारियों को दिए हैं। वह सेक्टर- 29 स्थित जिमखाना क्लब में समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में निर्देश दिए गए कि जिन सेक्टरों में जमीन लीज पर दी गई है, उनका किराया समय पर वसूल किया जाए। इसके साथ ही अलग-अलग सोसाइटियों पर बढ़ी हुई मुआवजा राशि सहित दो हजार करोड़ रुपये की राशि बकाया है। इसको वसूलने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं। अलग-अलग सेक्टरों में खाली पड़े प्लॉट के लिए फिर से योजना बनाकर नीलामी करने के लिए जिला नगर योजनाकार योजना को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि अभी तक 15 से अधिक सेक्टरों में विभाग द्वारा कार्रवाई करके 100 एकड़ से अधिक जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इनके संबंध में फिर से योजना बनाकर 250 से अधिक प्लॉट नीलाम भी किए जा चुके हैं। अन्य जमीनों पर भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक में विभाग जिला नगर योजनाकार (योजना) संजय कुमार, प्रशासक जसप्रीत कौर, संपदा अधिकारी विकास डांडा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed