फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations to take recourse to law to generate electricity from solar energy

Gurugram News: सौर उर्जा से बिजली बनाने के लिए कानून का सहारा लेने की तैयारी

Thu, 11 Dec 2025 04:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
Preparations to take recourse to law to generate electricity from solar energy
बिजली निगम से व्यक्तिगत कनेक्शन या बिल्डर पर ग्रिड के लिए रिवर्स सिस्टम लगवाने की मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। एक ओर जहां बिजली निगम सौर उर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए लोगों को कई तरह के प्रोत्साहन दे रहा है। दूसरी ओर गुरुग्राम की बिल्डर लाइसेंस कॉलोनी सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमस्टोरिया के निवासी सोसाइटी में सोलर प्लांट लगाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बिल्डर द्वारा बिजली को ग्रिड में भेजने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनाए जाने के कारण निवासी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं।
निवासियों के पास व्यक्तिगत कनेक्शन नहीं हैं, क्योंकि सोसाइटी में बिजली का सिंगल प्वाइंट कनेक्शन बिल्डर के पास है। इससे वे छत पर सौर ऊर्जा पैनल नहीं लगा सकते। आमतौर पर, अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जाती है और उपभोक्ता को बिल में छूट मिलती है, लेकिन यहां यह व्यवस्था संभव नहीं हो पा रहीहै, जिससे निवासियों में रोष है।
विज्ञापन

लोग बोले-पत्र लिखे मगर नहीं मिला जवाब

मैंने बिजली निगम के एमडी से इस बारे में बात की, उन्होंने बिल्डर से बात करने को कहा। हमने बिल्डर और बिजली निगम दोनों को दो बार पत्र लिखे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। - सुमेर सिंह, पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, बीपीटीपी एमस्टोरिया सेक्टर 102
विज्ञापन
विज्ञापन




सोलर सिस्टम लगाने के लिए सरकार प्रोत्साहन राशि दे रही है लेकिन हमारी सोसाइटी में बिल्डर ने ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया ही नहीं है, जिससे अतिरिक्त बिजली बनती है। - कृष्ण चावला, निवासी



-------------------------------



यह बिल्डर और लोगों के बीच का मुद्दा है। सिंगल प्वाइंट कनेक्शन में कोई व्यक्तिगत इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं लगा सकता है। पहले सोलर की नेट मीटरिंग की व्यवस्था वाले इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बनाए जाते थे, इस वजह से सोसाइटी के पास यह सिस्टम नहीं है, यह पॉलिसी मैटर है। - मनीष वाधवा, एसडीओ कादीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed