फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations to start Sector-72 boosting station by March

Gurugram News: सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन मार्च तक शुरू करने की तैयारी

Wed, 11 Feb 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Preparations to start Sector-72 boosting station by March
प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय समन्वय समिति की सातवीं बैठक हुई। इसमें जिले में प्रगति पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि सेक्टर-72 स्थित जीएमडीए बूस्टिंग स्टेशन को मार्च के प्रथम सप्ताह तक चालू किए जाने की संभावना है। बैठक में वर्ष 2026 के सड़क मरम्मत कार्यक्रम, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन और स्टॉर्म वाटर ड्रेनों में अवैध सीवरेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट के प्रवाह पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जेई अपने क्षेत्र में रखेगा नजर
ढेसी ने शहर में सीवरेज ओवरफ्लो, पेयजल पाइपलाइन लीकेज, स्वच्छता, अतिक्रमण तथा इंजीनियरिंग संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी समाधान हेतु एक समर्पित मॉनिटरिंग प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए। इस उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें एचएसवीपी, नगर निगम तथा जीएमडीए सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। समिति का प्रमुख दायित्व जूनियर इंजीनियर (जेई) स्तर पर स्पष्ट जवाबदेही तय करनी होगा।
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम को मिलेगी राहत
सेक्टर-72 स्थित जीएमडीए बूस्टिंग स्टेशन के संचालन के संबंध में अधिकारियों ने अवगत कराया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है तथा बूस्टिंग स्टेशन को मार्च के प्रथम सप्ताह तक चालू किए जाने की संभावना है। इससे न्यू गुरुग्राम के करीब दो दर्जन सेक्टरों को राहत मिलेगी। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के साथ वाटिका चौक से एनएच-48 तक मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण कार्य को 31 मई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन कार्य की समीक्षा
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। प्रस्तावित सुधारों में स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण व पैदल आवाजाही और प्रवेश-निकास प्रबंधन को सुदृढ़ करना शामिल है। सेक्टर-66/67 में एक कॉलोनाइजर द्वारा स्टॉर्म वाटर ड्रेन में अवैध रूप से सीवरेज प्रवाह किए जाने के मामले पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अवैध सीवर कनेक्शन को तत्काल प्रभाव से काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed