फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations for Mahashivratri have begun... somewhere there's turmeric and henna, somewhere there are beautiful tableaux.

Gurugram News: महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू... कहीं हल्दी और मेंहदी तो कहीं अलबेली झांकियां

Tue, 10 Feb 2026 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Mahashivratri have begun... somewhere there's turmeric and henna, somewhere there are beautiful tableaux.
पीतांबर मंदिर में भगवान शिव की हल्दी औ मेंहदी के साथ रात्रि जागरण का कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के पुराने शिवालयों भूतेश्वर मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। ब्रह्मा कुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर में महाशिवरात्रि की झांकियां तैयार की जाएंगी। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाना है। कई मंदिरों में 13 फरवरी से महाशिवरात्रि के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। दौलताबाद स्थित बाबा प्रकाशपुरी मंदिर में दूर-दूर से लोग महाशिवरात्रि पर शिव के अभिषेक के लिए आते हैं। इस मंदिर में महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
सिविल लाइंस स्थित भूतेश्पर मंदिर, रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर, कादीपुर स्थित बाबा रतन दास मंदिर, सेक्टर-43 स्थित हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर भजन कीर्तन, भंडारे और झांकियां लगाई जाएंगी। ओम शांति रिट्रीट सेंटर ने पटौदी में शिवरात्रि के पूर्व कार्यक्रमों के तहत रामलीला मैदान में चलने वाले मेले में 5 फरवरी से 9 फरवरी तक द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकियां प्रदर्शित कीं। इसमें प्राचीन राजयोग की जानकारियां दीं। महाशिवरात्रि पर ये झांकियां बोहड़ा कला केंद्र में भक्तों को देखने को मिलेंगी। सेक्टर-109 स्थित पीतांबरा सूर्य नारायण मंदिर महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर भगवान शिव पार्वती की हल्दी, मेंहदी और बारात की रस्में धूमधाम से मनाई जाएंगी।
विज्ञापन

सेक्टर-पांच स्थित श्री राम मंदिर में भी भगवान शिव की हल्दी मेंहदी की रस्म के साथ महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएंगी। ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स 10 दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गो महोत्सव भी आयोजित किया गया है। 12 फरवरी को सिद्धेश्वर मंदिर से कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। गाे तीर्थ तुलसी तपोवन की ओर से आयोजित होने वाली इस कथा के व्यास कौशिक महाराज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed