फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparation to open Jan Aushadhi Center at six places in the district next year

Gurugram News: अगले साल जिले में छह जगहों पर जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी

Wed, 06 Dec 2023 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Preparation to open Jan Aushadhi Center at six places in the district next year
सरकारी जमीन पर सस्ती दवा बेचेगा रेडक्रॉस
विज्ञापन

गुरुग्राम में छह अलग-अलग स्थानों पर रेडक्रॉस द्वारा शुरू किए जाएंगे जन औषधि केंद्र
केंद्रों के लिए नगर निगम उपलब्ध कराएगा जमीन, लोगों को मिलेंगी सस्ती दवाएं
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत होगा संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम और जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से अगले वर्ष तक जिले में छह जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन मध्यस्थता करेगा। जगह की उपलब्धता के आधार पर इन केंद्रों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है। फिलहाल नगर निगम अपने सिरे पर जन औषधि केंद्र खोलने के लिए जगह तलाशने में जुटा है।
जन औषधि केंद्र के जरिये उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं बाजार दरों की तुलना में 50 से 70 फीसदी तक सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले में अलग-अलग जगहों पर यह केंद्र खोलने की योजना है। फिलहाल जिला सिविल अस्पताल में यह केंद्र खोलने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया पूरी की गई है। उधर, जिले के अलग-अलग स्थानों पर नगर निगम के साथ मिलकर जिला रेडक्रॉस यह केंद्र खोलेगा। इसके लिए जिला स्तर पर जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। जगह की उपलब्धता के आधार पर जन औषधि केंद्रों की संख्या में कम या ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में चार आईटी-सक्षम पीएमबीजेपी के गोदाम हैं। इसमें से एक गुरुग्राम में और शेष तीन चेन्नई, गुवाहाटी और सूरत में मौजूद हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के माध्यम से जनता को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं केंद्र सरकारी की योजना के जरिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10,000वें जन औषधि केंद्र का लोकार्पण कर चुके हैं। जिला रेड क्रास के सचिव विकास कुमार ने बताया कि जन औषधि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके लिए रेड क्रॉस अपने सिरे से पूरा सहयोग कर रहा है। हाल ही में जिला प्रशासन ने नगर निगम के चिन्हित स्थानों पर छह जन औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव मंजूर किया है।
विज्ञापन

1759 प्रकार की दवा व उपकरण होंगे उपलब्ध
पीएमबीजेपी के जरिए मरीजों को 1759 प्रकार की दवाएं सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसमें 280 शल्य चिकित्सा उपकरण भी शामिल हैं। इसके अलावा, नई दवाएं और न्यूट्रास्यूटिकल्स उत्पाद जैसे प्रोटीन पाउडर, माल्ट-आधारित खाद्य अनुपूरक, प्रोटीन बार, इम्युनिटी बार, सेनिटाइजर, मास्क, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed