फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power out all night; people inconvenienced.

Gurugram News: रातभर गुल रही बिजली, लोग परेशान

Wed, 26 Aug 2026 04:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Power out all night; people inconvenienced.
सेक्टर-109 स्थित एटीएस ककून का मामला, 12 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति
विज्ञापन

नंबर गेम- 600 परिवार रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित एटीएस ककून और कैलेडियम सोसाइटी के करीब 600 परिवारों को मंगलवार की पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। 12 घंटे की लंबी कटौती के बाद बुधवार सुबह 8:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
ककून सोसाइटी के निवासी ग्रुप कैप्टन (सेवा निवृत) राज सिंगला ने बताया कि रातभर सोसाइटियों को 30 रुपये प्रति यूनिट की महंगी दर पर जेनसेट का सहारा लेना पड़ा। निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में 33 केवी सबस्टेशन न होने के कारण दूर से आ रही कम क्षमता वाली अंडरग्राउंड केबल में आए दिन फॉल्ट आता रहता है। अधिकारी कभी केबल तो कभी सबस्टेशन में खराबी का हवाला देते हैं।
विज्ञापन

परेशान निवासियों ने बिजली निगम से मांग की है कि बिल्डर की बैंक गारंटी राशि का उपयोग कर जल्द सबस्टेशन बनाया जाए। द्वारका एक्सप्रेसवे की अन्य सोसाइटियों, जैसे जॉय विले (सेक्टर-102) और जारा आवास (सेक्टर-104) में भी लगातार बिजली कटौती से हाहाकार मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी परीना में 21 घंटे से बिजली नहीं
गर्मी और उमस के बीच सेक्टर-99ए स्थित लक्ष्मी परीना सोसाइटी के निवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सेक्टर-99ए में ट्रांसफार्मर के फेज फॉल्ट के कारण सोसाइटी में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। सोसाइटी में रहने वाले करीब 500 परिवारों को बिजली कटौती की मुश्किलों को सामना करना पड़ा। सोसाइटी के निवासी संतोष सिंह ने बताया कि अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी होने के कारण यहां घरों के जेनरेटर की बिजली नहीं मिलती है। व्यक्तिगत इंवर्टर कुछ घंटों में बंद हो गए और लोगों को उमस और गर्मी के बीच रात काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed