फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power crisis... Tripping, heat, and humidity have added to people's woes.

Gurugram News: बिजली संकट... ट्रिपिंग, गर्मी और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sat, 13 Jun 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Power crisis... Tripping, heat, and humidity have added to people's woes.
बिजली विभाग में शिकायतों का अंबार...सर्कल-1 में 3,202 और सर्कल-2 में 2,461 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन

नंबर गेम - 11 केवी के कुल 1261 फीडर लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में गर्मी और उमस बढ़ने के साथ पहुंचने के साथ ही बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। भीषण गर्मी के चलते बिजली ट्रिपिंग की शिकायतों में इजाफा हुआ है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से जिले में 11 केवी के कुल 1261 फीडर लगे हुए हैं। 11 केवी के 200 से अधिक फीडरों पर ट्रिपिंग दर्ज की गई, जिससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
डीएचबीवीएन में 12 जून को बिजली आपूर्ति बाधित होने की 5,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सर्कल-1 में 3,202 और सर्कल-2 में 2,461 शिकायतें शामिल रहीं। विभाग ने कुछ शिकायतों का निपटारा मौके पर ही किया। सर्कल-1 में 26 और सर्कल दो में 162 शिकायतों का समाधान फील्ड स्तर पर किया गया। शेष शिकायतों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निपटाया गया।
विज्ञापन

वहीं, अशोक विहार सहित कई क्षेत्रों में रोजाना एक ही समय पर होने वाली बिजली कटौती से स्थानीय निवासी परेशान हैं। कुछ जगहों पर पांच से छह घंटे तक बिजली बाधित रहने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लोग बोले- तीन चार दिन से परेशान कर रही है बिजली
सरकार को बिजली विभाग में स्टाफ बढ़ाने की मांग की है। चुनावों में 24 घंटे बिजली के वादे किए जाते हैं लेकिन 20 घंटे आपूर्ति भी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -विकास हुड्डा, प्रधान, अशोक विहार, फेज तीन

पिछले तीन-चार दिन से रात में लगातार बिजली बाधित हो रही है। भीषण गर्मी के कारण इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है।-सत्यनारायण गौैतम, जनरल सेक्रेटरी

---
दोनों सर्कल में 12 जून को बिजली आपूर्ति बाधित होने की कुल 5,663 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में सफलतापूर्वक समाधान कर दिया।-संजय, जनसंपर्कअधिकारी, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article