फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   political

सिंबल पर चुनाव लड़ें या नहीं, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

Mon, 22 Aug 2022 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
political
गुरुग्राम। पंचायती राज चुनाव को सिंबल पर लड़ने या नहीं लड़ने के संबंध में सोमवार को प्रदेश के सहकारिता मंत्री और पंचायती राज चुनाव के जिला प्रभारी डॉ. बनवारी लाल ने भाजपा कार्यालय गुरुकमल पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने क्रमवार तरीके से तीन चरणों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनके मन की बात जानी। कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को अब वह 24 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रखेंगे। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने दो घंटे तक सभी से बातचीत की। बैठक के बाद बनवारी लाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों के प्रभारियों को रायसुमारी करने का निर्देश दिया था। उन्होंने गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं से इस संबंध में फीडबैक लिया है। वे अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देंगे। बैठक में प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, बोधराज सीकरी, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव मौजूद रहे। प्रदेश के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि पार्टी हर चुनाव को एक मिशन की तरह लेकर चल रही है। पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश के दिग्गज नेताओं की ड्यूटी लगाई है। सभी जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त किये जा चुके हैं। कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई है कि वे अपने बूथ को मजबूत रखें और लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed