फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police ERV hit the car, five injured, six month old girl died

Gurugram : कार को पुलिस ईआरवी ने मारी टक्कर, पांच घायल, छह महीने की बच्ची की मौत

Mon, 16 Jan 2023 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police ERV hit the car, five injured, six month old girl died
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर रविवार सुबह गलत दिशा में आ रही पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) वाहन ने फरीदाबाद की ओर जा रही स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार में सवार तीन बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। जिनमें से छह माह की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके से पुलिस कर्मी अपना वाहन छोड़ फरार हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज के लिए भर्ती कराया। मृतक बच्ची के पिता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 थाना में पुलिस ने ईआरवी वाहन चालक पुलिसकर्मी के खिलाफ धारा 279, 337, 427, 304ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के खेड़ा खुर्द निवासी विश्वजीत मान ने बताया कि उनकी पत्नी काजल, उसके बच्चे अवि और सावी, सास बबीता, साला रिंकू, साले का बेटा प्रियांक फरीदाबाद उनके रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 11:15 बजे जब उनकी कार गुरुग्राम-फरीदाबार रोड पर घाटा ट्रैफिक सिग्नल से आगे पहुंची तो सामने से गलत दिशा में आ रही पुलिस के इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) वाहन ने उसमें सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गलत दिशा में होने के बावजूद पुलिसकर्मी अपने वाहन को तेज गति में चला रहा था। आमने सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की ईआरवी के एयर बैग भी खुले गए। हादसे में उनके परिवार के बच्चों सहित सभी छह लोग घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस कर्मी उन्हें वहीं घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने मदद कर उन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उनकी छह माह की मासूम बेटी सावी को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि बच्ची के सिर में काफी गंभीर चोटें आई थी। कई हड्डियां भी टूट गई थी। उनके अनुसार बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई है। थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत के आधार पर डीएलएफ फेज-1 थाना में ईआरवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


चालक के सीने में लगी है चोट
ईसारवी चला रहे सिपाही रामेश्वर के सीने में चोट लगी है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक के अनुसार चालक के ठीक होने के बाद दर्ज मुकदमे में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed