{"_id":"65aeb8cbd3d1c2f0eb05a6a8","slug":"police-deployed-near-temples-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23988-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मंदिरों के पास तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मंदिरों के पास तैनात रही पुलिस
विज्ञापन
सोहना और मानेसर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल रिजर्व रखा गया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर में पुलिस अलर्ट रही। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के आदेश के बाद शहर के हर मंदिर के पास पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही जिन स्थानों पर जुलूस निकाला गया। उनके साथ भी पुलिस बल तैनात किया गया था। सोहना और मानेसर के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल रिजर्व रखा गया था। जिले में करीब 100 से अधिक मंदिरों में पूजा पाठ का आयोजन था।
-- --
दोपहर तक रहा बंद सदर बाजार
सदर बाजार के हनुमान मंदिर पर सुबह आठ बजे से पूजा शुरू हो गई थी। यहां पर आने वाली भीड़ को देखते हुए सिटी थाने की पुलिस ने पटरी पर दुकान लगाने वालों को मना कर दिया था। दुकानदार भी पूजा में शामिल हुए। दोपहर दो बजे के बाद दुकानें खोली गईं।
-- --
जहां हुआ था दंगा, वहां थी विशेष नजर
नूंह में हुए दंगे के बाद गुरुग्राम में जहां भी दंगा हुआ था वहां पुलिस की विशेष नजर रही। ऐसे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय थाना प्रभारी की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दोपहर का समय बीत जाने के बाद वहां पर ड्यूटी देने वाले पुलिस वालों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी की ओर से इन प्वाइंट पर खुद गश्त की गई थी।