फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेकिंग कर रहे कांस्टेबल को मारी टक्कर, फिर बोनट पर तीन किलोमीटर तक घुमाया, हुए फरार

Tue, 20 Aug 2019 02:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
police constable hit by car
लाल घेरे में बोनट पर लटका पीड़ित कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम सेक्टर-7 एक्सटेंशन रोड पर चेकिंग के दौरान कार सवार युवकों ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। घटना में गाड़ी के बोनट पर गिरे कांस्टेबल को आरोपियों ने करीब 3 किलोमीटर तक सड़क पर घुमाया। हैरत की बात यह है कि राइडर द्वारा पीछा किए जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। 
police constable hit by car
लाल घेरे में पीड़ित कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

घटना में घायल हुए कांस्टेबल को देर रात निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद घायल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की विफलता को लेकर न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी से लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी तक ने चुप्पी साध ली है। अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

police constable hit by car
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात को कांस्टेबल रोहित सेक्टर-7 एक्सटेंशन के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ होमगार्ड व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार आ रही एक एसेंट गाड़ी को नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने एक गाड़ी रोकने की बजाय गाड़ी को कांस्टेबल की तरफ मोड़ दिया और उसे टक्कर मार दी। कांस्टेबल गाड़ी के बोनट पर गिर गया, कांस्टेबल के बोनट पर गिरते ही आरोपियों ने गाड़ी को रोकने की अपेक्षा उसकी स्पीड़ तेज कर दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने राइडर नंबर 57 से गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
police constable hit by car
- फोटो : अमर उजाला

इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी दे दी गई। करीब 3 किलोमीटर तक राइडर से गाड़ी का पीछा किया गया। जब गाड़ी पटौदी चौक के पास पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार गाड़ी आते देख आरोपी घबरा गए और ब्रेक लगा दी। जैसे ही गाड़ी धीमी हुई, वैसे ही कांस्टेबल रोहित गाड़ी के बोनट से नीचे कूद गए। इस पर पीछे से आ रही राइडर रुक गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
police constable hit by car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जिस स्थान पर वारदात हुई वहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था, लेकिन जब आरोपी कांस्टेबल को गाड़ी के बोनट पर लेकर जा रहे थे तो रास्ते में एक स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। इस कैमरे में गाड़ी के बोनट पर गिरे कांस्टेबल को ले जाते हुए एक गाड़ी दिखाई दे रही है। इस फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

घटना रविवार देर रात 11 बजे हुई। कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद शहर की पुलिस अलर्ट हो गई। हैरत की बात यह है कि राइडर के पीछा करने व पुलिस के अलर्ट होने के बावजूद भी आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस केवल गाड़ी के नंबर के आधार पर ही आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।

इस मामले में न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- सुभाष बोकन, प्रवक्ता, गुरुग्राम पुलिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed