{"_id":"6650eebce384856f74033809","slug":"police-closed-the-road-due-to-security-reasons-there-was-a-jam-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31555-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बंद किया रास्ता, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बंद किया रास्ता, लगा जाम
विज्ञापन
भीषण गर्मी में महरौली रोड पर जाम से जूझते रहे वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। मतदान दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से झाड़सा चौक सर्विस रोड से दिल्ली की ओर जाते समय जो रास्ता 32 माइलस स्टोन से स्कोडा शोरूम से होते हुए चंदन नगर की ओर जाता उसे आमजन के वाहनों के लिए बंद किया गया था।ऐसे वाहनों को महरौली रोड की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण इस मार्ग पर लोग सुबह से ही जाम की समस्या से जूझते दिखे।
शनिवार को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए शुक्रवार को सेक्टर 14 स्थित राजकीय महाविद्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाना था। ऐसे में कर्मचारियों के वाहनों को ही इस मार्ग से गुजरने की अनुमति थी। अन्य किसी भी प्रकार के वाहनों का यहां से आवागमन बंद किया गया था। इसके लिए एक दिन पहले ही पुलिस ने वाहन चालकों को इस ओर जाने से बचने की एडवाइजरी जारी कर दी थी।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही झाड़सा सर्विस रोड से दिल्ली की ओर जाने वाली सर्विस लेन को बंद कर दिया।दूसरी ओर सोहना, बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी सहित चारों विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी भी अपने वाहन लेकर पंहुचे। आईटीआई से लेकर ग्रूवी होटल तक अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े किए गए थे। इससे यह सड़क संकरी हो गई। ऐसे में यहां आने-जाने वाले वाहनों के कारण महरौली रोड पर भारी जाम लग गया। पांच मिनट का रास्ता वाहन चालकों ने आधे घंटे में पार किया। सेक्टर 14 से लेकर एसबीआई बैंक तक जाम की स्थिति बनी रही।
32 माइलस्टोन के पास रोड बंद होने के कारण वाहन चालकों को सेक्टर 15, सिविल लाइन, अग्रवाल धर्मशाला चौक से होते हुए अग्रसेन चौक से निकलकर महावीर चौक होते हुए पुराना दिल्ली रोड, बस स्टैंड तथा महरौली रोड पर निकाला गया। इससे इस रोड पर भी वाहनों का भारी दबाव हो गया और महावीर चौक पर भी जाम लग गया। अग्रसेन चौक से महावीर चौक तक रोड वाहनों से पैक हो गया। वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे। महावीर चौक पर सिर्फ एक ही पुलिसकर्मी ट्रैफिक को संभालते हुए नजर आया। महावीर चौक, अग्रसेन चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक, महरौली रोड पर वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन
-- --
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस ने आमजन को सूचित करते हुए एडवाइजरी जारी की है कि झाड़सा चौक सर्विस रोड से दिल्ली की ओर आगे जाते समय जो रास्ता 32 माइलस स्टोन से बाएं मुड़कर स्कोडा शोरूम होते हुए आईटीआई चौक रेड लाइट की ओर जाता है। इस रास्ते पर स्कोडा शोरूम से लेकर आईटीआई चौक तक वाहनों के आवागमन पर 25 तारीख को भी शाम 6:00 बजे के बाद प्रतिबंध रहेगा। आईटीआई और महिला कॉलेज के पास भी रास्ते को डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे में वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।