{"_id":"601ae8c28ebc3e6fff443036","slug":"police-arrested-the-wanted-crook-gurgaon-news-noi563599665","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछित बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर क्राइम ब्रांच टीम को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2018 से आपराधिक मामले में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास एक वारदात मेें प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया है। आरोपी की पहचान गौतमबुद्धनगर निवासी नवनीत के रूप मेें हुई है।
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2018 में अमेजन कंपनी के वाहन चालक से लूटपाट की गई थी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान संजय ,राहुल निवासी फरीदाबाद, बीरु, निरंजन निवासी मथुरा, अनिल निवासी अलीगढ़ और संदीप निवासी दिल्ली के रूप में हुई थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और कारतूस बरामद किया था। साथ ही पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान आरोपियों से आठ फोन और 30 हजार रुपये की नकदी और कैंटर भी मिला था, जबकि मामले में एक आरोपी नवनीत लगातार दो साल से फरार चल रहा था, जिसके बारे में मानेसर की अपराध शाखा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश नवनीत पटौदी इलाके से कहीं ओर भागने की फिराक में है। सूचना के आधार एसआई अमित कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और धर-दबोचा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको एक दिन की पु लिस हिरासत में भेज दिया गया।